PanchayatSetu Logo
PanchayatSetu
Order 01/2024

SBM Tender Rules & Rates (निविदा नियम)

राजस्थान ग्रामीण स्वच्छता (SBM-G) निविदा हेतु स्वीकृत दरें, दंड प्रावधान और संवेदक दिशा-निर्देश।

Standard Approved Rates (स्वीकृत दरें)

As per Directorate SBM-G Permanent Order No. 01/2024 (Dated 03.09.2024)

ActivityRate (INR)
Door-to-Door Collection (1a)₹ 0.88per Household/Day
Door-to-Door Collection (1b)₹ 2.63per Household/Day
Waste Segregation₹ 0.45per Household/Day
Drain Cleaning (Naali Safai)₹ 57.69per Cubic Meter
CSC Cleaning₹ 49.08per Event/Day

Important FAQs (महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी)

Q1.ग्रामीण क्षेत्रों में 'Door-to-Door' कचरा संग्रहण की स्वीकृत दरें (Approved Rates) क्या हैं?

सरकार ने वाहन के स्वामित्व (Ownership) के आधार पर दो अलग-अलग दरें तय की हैं: • यदि वाहन ग्राम पंचायत का है: ₹ 0.88 प्रति घर/प्रति दिन (संवेदक को केवल ड्राइवर, फ्यूल और लेबर देनी होगी)। • यदि वाहन संवेदक का है: ₹ 2.63 प्रति घर/प्रति दिन (इसमें वाहन का किराया, मेंटेनेंस, ड्राइवर, फ्यूल और लेबर सब शामिल है)।

Ref: स्थायी आदेश संख्या 01/2024, मद संख्या 1
Q2.सफाई कर्मियों (Laborers) के भुगतान के लिए संवेदक को किन नियमों का पालन करना अनिवार्य है?

संवेदक को तीन सख्त नियमों का पालन करना होगा: 1. Online Transfer: मजदूरी का भुगतान नकद (Cash) नहीं, सीधे बैंक खाते में। 2. Minimum Wages: भुगतान 'न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, 1948' के अनुसार। 3. Proof Submission: अगले महीने का बिल जमा करते समय, पिछले महीने के भुगतान का सबूत देना अनिवार्य है।

Ref: निविदा दस्तावेज परिशिष्ट-अ, बिंदु 3 और 8
Q3.सफाई कार्य के दौरान पी.पी.ई. किट (PPE Kits) और सुरक्षा उपकरण किसकी जिम्मेदारी है?

सुरक्षा उपकरण (मास्क, ग्लव्स, जैकेट, जूते) देने की पूरी जिम्मेदारी संवेदक की है। यदि संवेदक किट नहीं देता है, तो ग्राम पंचायत बाजार से खरीदकर संवेदक के बिल से पैसा काट लेगी।

Ref: निविदा दिशा-निर्देश 18.11.2024, बिंदु 1
Q4.यदि संवेदक कचरे को खुले में जलाता है (Burning Waste), तो क्या कार्यवाही होगी?

कचरे को जलाना सख्त मना है। संवेदक कचरे को केवल Dumping Yard या RRC Center पर ही डाल सकता है। नियम तोड़ने पर कानूनी कार्यवाही और जुर्माना लगाया जा सकता है।

Ref: निविदा दिशा-निर्देश, बिंदु 9
Q5.काम में लापरवाही या शिकायत (Complaint) का निवारण न करने पर कितना जुर्माना (Penalty) लगेगा?

• शिकायत निवारण: 24 घंटे के अंदर समाधान न होने पर ₹ 500 प्रतिदिन। • गाड़ी न आना: यदि सेवा नहीं दी गई, तो ₹ 1,500 प्रतिदिन की शास्ति (Penalty)।

Ref: निविदा दस्तावेज शर्तें, बिंदु 24 और 25
Q6.संवेदक को अपना मासिक भुगतान (Monthly Payment) लेने के लिए कौन से डॉक्यूमेंट जमा करने होंगे?

• दैनिक रजिस्टर (Daily Register) • VWSC रिपोर्ट • तकनिकी अधिकारी (JTA/JEN/AEN) द्वारा प्रमाणित बिल • बैंक प्रूफ (लेबर भुगतान) • जीएसटी चालान

Ref: निदेशालय स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण का आदेश क्रमांक 3037-44 दिनांक 05.02.2025 एवं निविदा शर्त 33
Q7.नाली सफाई (Drain Cleaning) का भुगतान किस आधार पर किया जाएगा?

दर: ₹ 57.69 प्रति घन मीटर (Per Cubic Meter)। महत्वपूर्ण: भुगतान लंबाई (Running Meter) पर नहीं, बल्कि 'वास्तविक कचरे की मात्रा' (Actual Silt Quantity) के आधार पर होगा।

Ref: स्थायी आदेश 01/2024, मद संख्या 4
Q8.क्या कचरा उठाने वाली गाडि़यों में जीपीएस (GPS) लगवाना जरूरी है?

हाँ। राज्य स्तर से 'Online Tracking System' लागू होने पर, संवेदक को सभी वाहनों में GPS लगवाना अनिवार्य होगा ताकि लाइव लोकेशन ट्रैक की जा सके।

Ref: निविदा दस्तावेज परिशिष्ट-अ, बिंदु 2
Q9.निविदा प्रक्रिया में 'स्थानीय/परंपरागत' श्रमिकों (Traditional Workers) के लिए क्या नियम है?

सफल संवेदक (L1 Bidder) को उन लोगों को काम पर रखने में प्राथमिकता (Priority) देनी होगी जो गांव में परंपरागत रूप से सफाई का काम करते आ रहे हैं। यह उनकी आजीविका सुरक्षा के लिए है।

Ref: निविदा दिशा-निर्देश, बिंदु 2
Q10.अगर पंचायत के पास डंपिंग यार्ड के लिए जमीन नहीं है, तो कचरा कहाँ जाएगा?

इसके लिए 'Cluster Approach' का प्रावधान है। यदि जमीन नहीं है, तो आस-पास की पंचायतों का क्लस्टर बनाकर एक साझा स्थान पर कचरा निस्तारण किया जा सकता है। दूरी बढ़ने पर अनुपातिक भुगतान का प्रावधान है।

Ref: निविदा दिशा-निर्देश, बिंदु 6 और परिशिष्ट-अ बिंदु 10

Important Note

This information is summarized from official documents for ease of understanding. In case of legal disputes, the original Government Orders and RTPP Act provisions shall prevail.